Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड में सर्दियों ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है और अब राज्य में तापमान लगातार गिरता नजर आ रहा है। राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो रही है जिसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिख रहा है। वहीं उत्तराखंड के निवासी थोड़ा सतर्क हो जाएं क्योंकि आज राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम खराब रहेगा। बुधवार यानी कि आज मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि राज्य के 8 जिलों में आज बारिश हो सकती है। कई जगह हल्की बारिश रहेगी तो कई जगह मध्यम बारिश की संभावनाएं हैं। इसके अलावा कई क्षेत्रों में ओले भी पड़ सकते हैं। वहीं 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। इसका सीधा-सीधा असर ठंड पर पड़ेगा और तापमान में और अधिक गिरावट होगी