Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड का मैदानी जिला ऊधमसिंहनगर। औद्योगिक नगरी के रूप में मशहूर इस जिले में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। बदमाशों में कानून का डर खत्म हो गया है। पुलिस बदमाशों की धरपकड़ के लिए मौके पर पहुंचती है, तो बेखौफ बदमाश पुलिसकर्मियों पर ही फायर झोंक देते हैं। जिले के बाजपुर में भी यही हुआ। यहां विवाह समारोह में मामूली कहासुनी के बाद पुलिस को कुछ लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत मिली थी। जिस पर प्रशिक्षु आईपीएस सर्वेश पंवार पुलिस टीम के साथ आरोपी के घर दबिश देने पहुंचे। वहां घर में मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों को देखते ही उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान करीब 11 राउंड गोली चली। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बाद में आस-पास के थानों और चौकियों से भी पुलिसकर्मियों को मौके पर बुला लिया गया। इस मामले में पुलिस ने एक ही परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किए। चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं। आगे पढ़िए