मसूरी की बर्फबारी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी..बैग पैक करने का वक्त आ गया

मसूरी जाकर बर्फबारी का आनंद उठाने वाले लोगों के लिए एक खुशनुमा खबर है। गुरुवार को धनोल्टी के आसपास की पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Dhanaulti Snow: First snowfall of season in Dhanaulti
Image: First snowfall of season in Dhanaulti

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। इस बीच मसूरी जाकर बर्फबारी का आनंद उठाने वाले लोगों के लिए एक खुशनुमा खबर है। गुरुवार को धनोल्टी के आसपास की पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद मसूरी धनोल्टी के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। है इसके अलावा यहां पहाड़ियों पर हुई बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। गुरुवार को धनोल्टी की आसपास की पहाड़ियों पर सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई। इस बर्फबारी से स्थानीय व्यापारियों के साथ काश्तकारों के बीच चेहरे खिल गए हैं। यहां अभी तक बर्फबारी नहीं हुई थी जिसकी वजह से कास्तकार बेचैन थे। बुरांसखंडा में भी होटल व्यापारी का भी खुश नजर आ रहे हैं। उम्मीद है कि बर्फबारी के बाद यह क्षेत्र पर्यटकों से गुलजार होंगे। जाहिर है कि इससे स्थानीय लोगों की और होटल व्यवसायियों की आमदनी बढ़ेगी। धनोल्टी सुरकंडा तपोवन और नाग टिब्बा की चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक चुकी है। के चलते धनोल्टी और आसपास के इलाकों में शीतलहर चल रही है। तो अगर आप भी मसूरी में बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं, तो बैग पैक कर दीजिए।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: शादी के मंडप में बैठा दूल्हा निकला कोरोना पॉजिटिव..लोगों के छूटे पसीने