Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच राज्य में साप्ताहिक बंदी और रात्रि कर्फ्यू लगाए जाने संबंधी चर्चाएं भी चल रही हैं। हालांकि इस पर अभी कोई फाइनल डिसीजन नहीं हुआ है। राज्य में अगले कुछ दिनों के लिए रात्रि कर्फ्यू लगाया जा सकता है। शनिवार को इस बारे में फैसला लिया जा सकता है। एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार आगामी शनिवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत जिलाधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाली बैठक में कोरोना से बचाव संबंधी इंतजामों पर चर्चा की जाएगी। समीक्षा बैठक में नाइट कर्फ्यू संबंधी फैसला लिया जा सकता है। कुल मिलाकर अगर जरूरत पड़ी तो राज्य सरकार की तरफ से कोरोना रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। केंद्र ने भी बुधवार को इस संबंध में एडवाइजरी जारी कर दी है। एडवाइजरी में केंद्र ने राज्य सरकारों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अपने स्तर से सख्त प्रावधान लागू करने की छूट दे दी है। राज्यों को रात्रि कर्फ्यू लगाने की छूट दी गई है। आगे पढ़िए