Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: गुलदार का खौफ पहाड़ी क्षेत्रों में कम होता नहीं दिखाई दे रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों के पहाड़ी क्षेत्रों से तकरीबन हर दिन गुलदार के हमले की घटना सामने आ रही है। गुलदार हिंसात्मक रूप धर चुके हैं और वे लगातार लोगों के ऊपर हमला कर रहे हैं। पहले केवल जंगलों तक सीमित रहने वाले गुलदार अब खुलेआम गांव में घूम रहे हैं और लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। गुलदार के हमले की ताजी घटना उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत से सामने आई है जहां पर गुलदार ने एक मां और बेटे को अपने हमले से गंभीर रूप से घायल कर दिया है। विकासखंड के जसपुर गांव में गौशाला के अंदर घात लगाए बैठे गुलदार ने एक मां और बेटे के ऊपर झपट्टा मारकर उनको बुरी तरह घायल कर दिया। गुलदार के हमले से दोनों मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।