उत्तराखंड: दो मंजिला घर में घुसा गुलदार..जर्मन शेफर्ड कुत्ते को उठाकर ले गया

देर रात गुलदार एक घर में दाखिल होकर वहां बंधे जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते को उठा ले गया। घटना की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुई हैं।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Nainital News: Leopard made dog hunt in Nainital
Image: Leopard made dog hunt in Nainital

नैनीताल: उत्तराखंड के दूसरे पहाड़ी जिलों की तरह नैनीताल में भी गुलदार की दहशत कायम है। यहां ओखलकांडा के कुकना, कोटली, बजलवाल, सुनकोट और कैड़ागांव समेत कई गांवों में गुलदार का आतंक बना हुआ है। कभी जंगलों तक सीमित रहने वाले गुलदार अब बेखौफ होकर इंसानी बस्तियों में दाखिल हो रहे हैं। इंसानों और मवेशियों पर हमला कर रहे हैं। ताजा मामला ओक लॉज क्षेत्र का है। जहां देर रात गुलदार एक घर में दाखिल होकर वहां बंधे जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते को उठा ले गया। घटना की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुई हैं। घनी बस्ती में गुलदार की बढ़ती चहलकदमी से लोग डरे हुए हैं। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की, ताकि गुलदार को पकड़ा जा सके।

यह भी पढ़ें - पहाड़ के नौजवान पर नोएडा में जानलेवा हमला, बदमाशों ने ब्लेड से किए कई वार..हालत गंभीर
घटना 25 नवंबर की है। मकान मालिक करन सिंह बिष्ट और उनका परिवार एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए हल्द्वानी गए हुए थे। घर में मौजूद पालतू कुत्ता बाहर चेन से बंधा था। दूसरे दिन जब मकान मालिक का परिवार घर वापस लौटा तो कुत्ता नदारद मिला। परिवार ने सोचा कि कुत्ता चेन तोड़कर कहीं चला गया होगा, एक-दो दिन बाद लौट आएगा। लेकिन कुत्ता नहीं लौटा। दो दिन इंतजार करने के बाद परिवार ने सीसीटीवी फुटेज देखने का मन बनाया। परिवार ने घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो उसमें कैद तस्वीरें देख उनके होश उड़ गए। कैमरे में एक गुलदार कुत्ते को उठाकर ले जाता दिखा। फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक गुलदार दो मंजिला मकान में चढ़ता है और वहां से एक कुत्ते को चेन सहित उठाकर ले जाता है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। परिवार वालों के साथ ही क्षेत्रवासियों ने भी वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की।