Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना का खौफ साफ दिखाई दे रहा है। कोरोना लगातार राज्य में सक्रिय हो रहा है और रोज सैकड़ों लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। इसी को देखते हुए राज्य सरकार अब बाहर से आने वाले लोगों के ऊपर सख्ती बरत रही है। सरकार ने राज्य में कोरोना को कंट्रोल में रखने के लिए उत्तराखंड में एंट्री लेने से पहले अब कोरोना का टेस्ट कराने का नियम लागू कर दिया है। लाइव मिंट की खबर के अनुसार बाहर से आने वाले लोगों के लिए अब बिना टेस्ट कराए राज्य के अंदर एंट्री नहीं हो पाएगी। बॉर्डर पर ही आने वाले लोगों का रैपिड ऐंटीजन टेस्ट किया जाएगा। इस टेस्ट में जिसकी रिपोर्ट् नेगेटिव आती है केवल उसी को एंट्री मिलेगी। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की सरकार के बाद अब उत्तराखंड में भी राज्य में आने वाले लोगों के ऊपर यह सख्ती लागू की गई है।