Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। कभी पिथौरागढ़, कभी चमोली तो कभी रुद्रप्रयाग-उत्तरकाशी में धरती डोल रही है, लेकिन इस बार पहाड़ी नहीं बल्कि मैदानी जिले हरिद्वार में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि कम तीव्रता वाले झटकों से क्षेत्र में जान-माल कोई नुकसान नहीं हुआ। मंगलवार सुबह जब लोग रोजमर्रा के कामों में जुटे थे। तभी 9 बजकर 41 मिनट पर धरती डोलने लगी। पैरों के नीचे से जमीन सरकती महसूस हुई। भूकंप का अहसास होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मैग्नीट्यूड मापी गई है, जिसकी गहराई तकरीबन 10 किलोमीटर थी। भूकंप के झटकों का असर देहरादून तक में महसूस किया गया। हालांकि इसकी तीव्रता तीन से कम रहने के कारण झटके आंशिक रूप से महसूस किए गए। हरिद्वार के आस-पास के क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस होने की पुष्टि हुई है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मसूरी समेत राज्य के कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में भी हल्का झटका महसूस किया गया है। आगे पढ़िए