Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के कवि को मदद की दरकार है। हिंदी के प्रसिद्ध कवि एवं साहित्य अकादमी अवार्ड से सम्मानित उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल से नाता रखने वाले 72 वर्षीय मंगलेश डबराल का स्वास्थ्य खराब हो रखा है। कई पुरस्कारों से सम्मानित और कई किताबें लिख चुके उत्तराखंड कवि मंगलेश डबराल भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं और इस समय उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। उत्तराखंड के मशहूर कवि को इस समय हम सबकी मदद की जरूरत। यह समय है कि उत्तराखंड के लोग एकजुट हो कर उनकी मदद करें। हिंदी के प्रसिद्ध कवि 4 दिन पहले गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर 4 में ली क्रस्ट अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं और उनको आईसीयू में रखा गया है। बता दें कि उनके फेफड़ों में संक्रमण होने से और निमोनिया उनकी फेवर तक पहुंचने से उनकी तबीयत खराब बताए जा रहे हैं। कोरोना के कारण उनकी हालत में कोई भी सुधार नहीं हुआ है।