Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: जंगली जानवर पहाड़ के हर हिस्से में दहशत का सबब बने हुए हैं। देहरादून में भी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर जंगली जानवरों की चहलकदमी बढ़ रही है। यहां रनवे पर अक्सर सियार दौड़ते दिखाई देते हैं, लेकिन मंगलवार को यहां सियार नहीं बल्कि गुलदार टहलता नजर आया। एयरपोर्ट में रनवे के पास गुलदार के घुसने से हड़कंप मच गया। बाद में वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की क्विक रिएक्शन टीम मौके पर पहुंची और सीआईएसएफ के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई। करीब छह घंटे तक गुलदार टीम को छकाता रहा। घंटों की मशक्कत के बाद कहीं जाकर गुलदार को पिंजरे में कैद किया गया..अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू टीम ने सीआईएसएफ के साथ मिलकर करीब छह घंटे तक गुलदार को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। कई घंटों की भागदौड़ के बाद उसे पकड़ लिया गया। एयरपोर्ट पर धमाचौकड़ी मचाने वाला गुलदार अब पिंजरे में कैद है, क्यूआरटी और सीआईएसएफ की टीम उसकी निगरानी में तैनात की गई हैं। आगे पढ़िए