Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बलात्कार के ऊपर सख्त कानून बनाने के बावजूद भी उत्तराखंड में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामले कम होते दिखाई नहीं दे रहे हैं। देहरादून से बलात्कार की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग युवती के साथ अलग-अलग अवधि में तीन परिचित युवकों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती के विकलांग होने के कारण तीनों युवक उसके साथ उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाते रहे और उन्होंने 1 साल तक उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने युवती और उसकी मां को डरा-धमकाकर उनका मुंह बंद रखवाया। जब युवती 8 महीने गर्भवती हुई तब जाकर इस घटना का खुलासा हुआ। वहीं रायपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर-अंदर ही तीनों में से दो आरोपियों को बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक युवक की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। बता दें कि इस बलात्कार की घटना में युवती के घर में रहने वाले दो किराएदार शामिल थे। पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि पीड़िता की बहन ने अपनी बहन के साथ हुए इस दुष्कर्म के लिए न्याय की गुहार लगाई। बीते 1 साल से उसकी बहन को भी अपनी छोटी बहन के साथ हो रहे इस अन्याय की खबर नहीं थी। जब उसकी छोटी बहन 8 माह की गर्भवती हुई तो आखिकार उसने अपनी बड़ी बहन को ये बात बताई।