Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में ताजा बर्फबारी के बाद हर तरफ दिलकश नजारे दिख रहे हैं। अगर आप भी बर्फबारी का आनंद लेने के लिए उत्तराखंड आने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें। इन नियमों का पालन नहीं किया तो उत्तराखंड में एंट्री नहीं मिलेगी। यात्रियों को लिए उत्तराखंड सरकार ने कड़े नियम लागू किए हैं। इनमें सबसे जरूरी है रजिस्ट्रेशन। उत्तराखंड में एंट्री से पहले स्मार्ट सिटी वेब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। जो लोग दिल्ली से उत्तराखंड आएंगे, उनके लिए उत्तराखंड परिवहन निगम ने विशेष गाइडलाइंस जारी की हैं। इसमें कहा गया है कि दिल्ली से बस में बैठकर हल्द्वानी और रुद्रपुर आने वाले यात्रियों को रास्ते में नहीं उतारा जा सकेगा। इन्हें बस स्टेशन तक लाया जाना जरूरी है। बस स्टैंड पर यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। दिल्ली से आने वाले सभी यात्री बस स्टैंड पर ही उतरेंगे। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग करेगी। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए, हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। इसी के तहत उत्तराखंड परिवहन निगम ने यात्रियों को बस स्टैंड तक लाने का आदेश दिया है। ताकि अगर कोई संक्रमित यात्री होता है, तो उसे तलाशने में परेशानी न हो। आगे पढ़िए