उत्तराखंड: कल से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 4 जिलों में बर्फबारी की आशंका..पश्चिमी विक्षोभ का असर

4 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय से टकराने की आशंका है। जिससे हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। ऐसा हुआ तो तापमान में तेजी से गिरावट आएगी, ठंड बढ़ेगी।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand snowfall: Snowfall likely in 4 districts of Uttarakhand
Image: Snowfall likely in 4 districts of Uttarakhand

पिथौरागढ़: प्रदेश में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मैदानी जिलों में कोहरे ने दस्तक दे दी है। पिछले कुछ दिनों से ज्यादातर जगहों पर धूप खिली है, लेकिन 4 दिसंबर से मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। 4 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय से टकराने की आशंका है। जिससे हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। ऐसा हुआ तो तापमान में तेजी से गिरावट आएगी, ठंड बढ़ेगी। पहाड़ों में इन दिनों सुबह-शाम कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है, लेकिन दिन में खिली धूप राहत दे रही है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो प्रदेशवासियों को जल्द ही कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। 4 दिसंबर के बाद ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र से टकरा सकता है। जिससे उत्तराखंड, हिमाचल और लद्दाख के कुछ हिस्सों में मौसम करवट ले सकता है। बात करें मैदानी जिलों की तो यहां भी घने कोहरे और ठंडी हवा ने मौसम सर्द बना दिया है। खासतौर पर उत्तराखंड में चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग जिले में बर्फबारी के आसार हैं

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड चुनाव से पहले AAP को मिली मजबूती..पार्टी में शामिल हुए दो कद्दावर चेहरे
हरिद्वार जिले और आस-पास के क्षेत्रों में मौसम आमतौर पर साफ है। यहां गुरुवार को भी धूप खिली रही। तेज धूप खिलने से लोगों को दोपहर में ठंड से राहत मिली, हालांकि सुबह और शाम मौसम में ठंडक बनी हुई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार छह दिसंबर तक यहां बारिश की संभावना नहीं है। मौसम भी साफ बना रहेगा। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के विशेषज्ञों ने किसानों को सब्जी, बरसीम और गन्ना आदि फसलों के खेत में मिट्टी में उचित नमी बनाए रखने का सुझाव दिया है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार हो रहे फेरबदल ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हैं। बदलते मौसम में बच्चों एवं बुजुर्गों को खास देखभाल की जरूरत होती है। इन दिनों लोग सर्दी, बुखार और पेट संबंधित बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। थोड़ी सी लापरवाही से इस मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें।