ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय से टकराने के बाद पांच जिलों में बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Rain expected in 5 districts of Uttarakhand
चमोली: कड़ाके की ठंड का स्वागत करने के लिए तैयार हो जाइए। प्रदेश में 4 दिसंबर यानि आज से मौसम करवट बदलेगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 4 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय से टकराने की आशंका है। जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। ऐसा होने पर तापमान में गिरावट आएगी, ठंड में इजाफा होगा। शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय से टकराने के कारण बादल विकसित होने के आसार बन रहे हैं। जिससे उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मैदानी इलाकों में आमतौर पर मौसम साफ रह सकता है। ज्यादातर शहरों में तापमान में गिरावट की उम्मीद है। जिन जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। उनके बारे में भी जान लें। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के 4 छात्रों को बधाई..टॉप कंपनी अमेजॉन में हुआ सलेक्शन
ये जिले हैं उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और चंपावत। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय से टकराने के बाद यहां बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड में मौसम साफ है। सुबह और रात में ठंड ठिठुरा रही है, लेकिन दिन में चटख धूप खिलने की वजह से थोड़ी राहत है। अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी है। फिलहाल तो राहत है, लेकिन शुक्रवार से मौसम तेजी से बदलने के आसार दिख रहे हैं। जिससे तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है। पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद पहाड़ों में दिलकश नजारे दिख रहे हैं। बर्फबारी देखने के लिए दूसरे राज्यों से पर्यटक उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। आगे भी पढ़िए
यह भी पढ़ें - पहाड़ के गरीब घर का बेटा, भाई बहन हैं 8वीं पास..खुद पाई UGC नेट में कामयाबी
चमोली जिले में स्थित खूबसूरत पर्यटक स्थल औली में पर्यटकों का जमावड़ा लगा है। यहां कुछ समय से मौसम लगातार साफ रहने से राहत मिली है। खुले मौसम के बीच पर्यटक भी जिले के विभिन्न पर्यटक स्थलों में आवाजाही करने लगे हैं। जिले के बदरीनाथ धाम, फूलों की घाटी और हेमकुंड साहिब समेत ज्यादातर जगहें बर्फ की चादर में लिपटी हैं। हालांकि चार दिनों से यहां मौसम साफ है। इसलिए देश-विदेश से आने वाले पर्यटक साफ मौसम के बीच प्राकृतिक सुंदरता का दीदार कर रहे हैं। औली-गोरसों में हर दिन एक हजार के करीब पर्यटक पहुंच रहे हैं, यहां बर्फबारी का आनंद उठा रहे हैं। पर्यटकों की बढ़ती तादाद से औली में चहल-पहल बनी हुई है। बात करें मैदानी जिलों की तो हरिद्वार समेत ज्यादातर जगहों पर मौसम साफ है। जिले में 6 दिसंबर तक बारिश की संभावना नहीं है। मौसम भी साफ बना रहेगा।