ब्रेकिंग: आज उत्तराखड में 618 लोग कोरोना पॉजिटिव, 10 मौत..देहरादून में बुरा हाल है

उत्तराखंड में आज की बड़ी खबर यह है कि आज उत्तराखंड में 618 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 76893 पहुंच चुका है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 8 pm 4 december
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 8 pm 4 december

देहरादून: सावधान रहिए क्योंकि उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण अब हर दिन लगातार बढ़ रहा है। उत्तराखंड में आज की बड़ी खबर यह है कि आज उत्तराखंड में 618 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 76893 पहुंच चुका है। दुखद बात यह भी है कि बीते 24 घंटे में यानी 1 दिन में उत्तराखंड में 10 लोगों की मौत हुई है। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की बात करें तो आज अल्मोड़ा जिले से 39, बागेश्वर जिले से 13, चमोली जिले से 40, चंपावत जिले से 7, देहरादून जिले से 239, हरिद्वार जिले से 48, नैनीताल जिले से 93, पौड़ी गढ़वाल से 34, पिथौरागढ़ से 33, रुद्रप्रयाग से 13, उधम सिंह नगर जिले से 21 और उत्तरकाशी से 18 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव मिले हैं। देहरादून का बुरा हाल है..यहां एक ही दिन में 239 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। ऐसे में हमारी आपसे यही अपील है कि कृपया सावधान रहें और सुरक्षित रहे हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 300 मीटर गहरी खाई से नदी में समाई स्कॉर्पियो गाड़ी..युवा व्यापारी की मौत