आज उत्तराखंड में 680 लोग कोरोना पॉजिटव, 9 लोगों की मौत..देहरादून वाले सावधान रहें

उत्तराखंड में अब तक कुल मिलाकर 77573 लोग कोरोनावायरस संक्रमित हो चुके हैं। देहरादून में अब तक 22456 लोग कोरोनावायरस संक्रमित हो चुके हैं।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 8 pm 5 december
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 8 pm 5 december

देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि आज उत्तराखंड में 680 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मेले हैं। इसके अलावा दुखद खबर यह भी है कि आज 1 दिन में उत्तराखंड में 8 लोगों की मौत हुई है। आज कुल मिलाकर 457 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटे हैं। उत्तराखंड में अब तक कुल मिलाकर 77573 लोग कोरोनावायरस संक्रमित हो चुके हैं। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की बात करें तो आज उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से 50, बागेश्वर जिले से 25, चमोली जिले से 27, चंपावत जिले सहित 14, देहरादून जिले से 307, हरिद्वार जिले से 38, नैनीताल जिले से 87, पौड़ी गढ़वाल से 33, पिथौरागढ़ से 36, रुद्रप्रयाग से 9, टिहरी गढ़वाल से 15, उधम सिंह नगर से 31 और उत्तरकाशी से 8 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। राजधानी देहरादून में अब तक 22456 लोग कोरोनावायरस संक्रमित हो चुके हैं। इस वक्त उत्तराखंड में कुल मिलाकर 9 इलाके सील किए गए हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: लॉकडाउन में नौकरी गई तो शुरू किया चप्पल, एलईडी बनाना..अब अच्छी कमाई