Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: पुलिस की वर्दी पहन समाज के लिए कुछ बेहतर करने की चाह रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। इस सपने को पूरा करने का वक्त आ गया है। तैयारी शुरू कर दें। उत्तराखंड पुलिस विभाग में जल्द ही नए पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिसकर्मियों के साथ-साथ होमगार्ड्स के खाली पद भी भरे जाएंगे। अगले साल उत्तराखंड में कुंभ मेले का आयोजन होना है। जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। यही वजह है कि उत्तराखंड पुलिस विभाग में खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया में तेजी आई है। खाली पदों को जल्द भरा जाएगा। उत्तराखंड पुलिस विभाग फिलहाल इसे लेकर प्रस्ताव तैयार कर रहा है। जिसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। इस वक्त पुलिसकर्मियों के कितने पद खाली हैं, ये भी बताते हैं। आगे पढ़िए