उत्तराखंड: अगले 48 घंटे पड़ेगी जबरदस्त ठंड..4 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

प्रदेश में दो दिन तक मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 8 और 9 दिसंबर को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand snowfall: Rain and snowfall alert in 4 districts of Uttarakhand
Image: Rain and snowfall alert in 4 districts of Uttarakhand

रुद्रप्रयाग: प्रदेश में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मैदानी जिलों में कोहरे ने दस्तक दे दी है। पिछले कुछ दिनों से ज्यादातर जगहों पर धूप खिली है, लेकिन 8 दिसंबर से मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 8 और 9 दिसंबर को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। ऐसा हुआ तो तापमान में तेजी से गिरावट आएगी, ठंड बढ़ेगी। दो दिन तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा। ठिठुराने वाली ठंड पड़ेगी, हालांकि दो दिन बाद यानि 10 दिसंबर से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। मौसम ठीक रहेगा। जिन जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है, उनके बारे में भी जान लें। ये जिले हैं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़। यहां ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है। इन चारों जिलों में रहने वाले लोग संभलकर रहें। यहां मौसम अगले दो दिनों तक परेशान करेगा। पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी से दिक्कतें बढ़ेंगी, हालांकि निचले और मैदानी जगहों पर मौसम शुष्क बना रहेगा। पहाड़ों में होने वाली बर्फबारी से निचले इलाकों में ठंड बढ़ेगी। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में खाकी पर हमला..महिला पुलिसकर्मी के बाल पकड़कर घसीटा, वर्दी भी फाड़ी
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार सोमवार यानि आज से पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। जिसका असर हिमालयी क्षेत्र में पड़ने की संभावना है। इसकी वजह से आठ और नौ दिसम्बर को पर्वतीय जिलों के ऊपरी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होगी। रविवार और सोमवार को दून समेत ज्यादातर जगहों पर मौसम शुष्क बना रहा, लोगों ने खिली धूप का आनंद उठाया। तेज धूप खिलने से लोगों को दोपहर में ठंड से राहत मिली, हालांकि सुबह और शाम मौसम में ठंडक बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार फेरबदल हो रहा है। ऐसे वक्त में सेहत का ध्यान रखने की विशेष जरूरत है। खासकर बदलते मौसम में बच्चों एवं बुजुर्गों का खास ख्याल रखें। थोड़ी सी लापरवाही से इस मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए ठंड से बचाव करें। जिन लोगों को अस्थमा और हार्ट संबंधी परेशानी हो वो सुबह और शाम के वक्त सैर पर जाने से परहेज करें।