ब्रेकिंग: आज उत्तराखंड में 512 लोग कोरोना पॉजिटिव, 10 मौत..देहरादून में बड़ा खतरा

उत्तराखंड में आज 10 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही उत्तराखंड में अब तक कुल मिलाकर 78509 लोग कोरोनावायरस संक्रमित हो चुके हैं।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 8 pm 7 december
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 8 pm 7 december

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में आज 512 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले।दुख की बात यह भी है कि उत्तराखंड में आज 10 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही उत्तराखंड में अब तक कुल मिलाकर 78509 लोग कोरोनावायरस संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 71105 लोग स्वस्थ होकर घरों की तरफ लौट चुके हैं। इस वक्त उत्तराखंड में कुल मिलाकर 5234 एक्टिव केस है। अब तक उत्तराखंड में कुल मिलाकर 1295 लोगों की मौत हो चुकी है। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की बात करें तो आज अल्मोड़ा जिले से 18, बागेश्वर जिले से एक, चमोली से 37, चंपावत से 12, देहरादून से 229, हरिद्वार से 60, नैनीताल से 53, पौड़ी गढ़वाल से 25, पिथौरागढ़ से 15, रुद्रप्रयाग से 4, टिहरी गढ़वाल से 20, उधम सिंह नगर जिले से 19 और उत्तरकाशी से 19 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इस वक्त उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए कुल मिलाकर 9 जिला की सील किए गए हैं।