Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
बागेश्वर: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में गुलदार दहशत का सबब बने हुए हैं। कभी जंगल तक सीमित रहने वाले गुलदार अब बेखौफ होकर इंसानी बस्तियों में दाखिल हो रहे हैं। इंसानों पर हमला कर रहे हैं, मवेशियों को अपना निवाला बना रहे हैं। गुलदार के आतंक की खबरों के बीच एक डराने वाली खबर बागेश्वर से आई है। यहां गुलदार ने गांव के बीचोंबीच बनी गोशाला में घुसकर दो बकरियां मार डाली। बात सिर्फ यहीं तक नहीं रही। बकरियों को मारने के बाद गुलदार सुबह तक घर के आंगन में बैठा रहा। घर की मालकिन ने तड़के जब दरवाजा खोला तो गुलदार की दहाड़ सुनकर वो बुरी तरह डर गई। उसने तुरंत किवाड़ बंद कर दिए। बाद में महिला ने शोर मचाकर ग्रामीणों को घटना के बारे में बताया। ग्रामीणों ने हो-हल्ला कर किसी तरह गुलदार को वहां से भगाया। चलिए पूरा मामला बताते हैं। घटना धरमघर क्षेत्र के ढप्टी गांव की है। यहां बकरी पालक पुष्पा देवी अपने परिवार के साथ रहती हैं। शुक्रवार रात पुष्पा देवी और उनका परिवार घर में सो रहा था। तभी गुलदार उनके घर के पास बनी गोशाला में घुस गया। गुलदार ने वहां बंधी दो बकरियां मार डालीं। आगे पढ़िए