Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर पिछले 12 दिनों से डटे प्रदर्शनकारी किसानों ने मंगलवार को ‘भारत बंद’ बुलाया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में सुबह से ही भारत बंद का असर दिखने लगा। महाराष्ट्र, ओडिशा से लेकर बिहार में सुबह से ही ट्रेनें रोकी गईं। उत्तराखंड भी इससे अछूता नहीं रहा। ईटीवी भारत की खबर के मुताबिक ऊधमसिंहनगर जिले से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही बस को रामपुर के बिलासपुर में किसानों ने रोक दिया। प्रदर्शनकारी किसानों ने बस को वापस भेज दिया। इस तरह देश के दूसरे राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी यात्रियों को किसानों के भारत बंद की वजह से परेशानी उठानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर बस अड्डे से एक बस यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। बस में 11 यात्री सवार थे। जैसे ही ये बस उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में पहुंची। बिलासपुर में सड़कों पर उतरे किसानों ने बस को रोक दिया। मौके पर जमकर हंगामा हुआ। किसानों ने बस को आगे नहीं बढ़ने दिया। आगे पढ़िए