Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड में आज मौसम का हाल कैसा रहेगा? इस बारे में हम तमाम जानकारी आपके सामने लेकर आए हैं। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 4 दिनों तक बारिश और बर्फबारी के संकेत दिए हैं। अनुमान है कि इस दौरान ठंड में इजाफा हो सकता है। ऐसे में शीतलहर की भी संभावनाएं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के मुताबिक आज चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिलों में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में 3000 मीटर और उससे ज्यादा ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी की संभावना है। इससे पहले ही मौसम विभाग द्वारा पहले ही जानकारी दे दी गई थी कि उत्तराखंड में अगले 4 दिन तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। इससे ठंड में और भी ज्यादा इजाफा होने की उम्मीद है।