उत्तराखंड: बहन का बाल विवाह करवा रहे थे मां-पिता, भाई ने पुलिस को बताया..4 आरोपी गिरफ्तार

पिता और सौतेली मां 12 साल की बच्ची की शादी कराना चाहते थे, भाई ने विरोध किया तो आरोपी परिजन बच्ची को कहीं और ले गए, जहां उसकी बरेली के रहने वाले युवक से शादी कर दी गई।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Udham Singh Nagar News: 4 arrested for getting Udham Singh Nagar child married
Image: 4 arrested for getting Udham Singh Nagar child married

उधमसिंह नगर: बाल विवाह सामाजिक कुप्रथा है। इसे रोकने के लिए कड़े कानून बने हैं, इसके बावजूद हर साल हजारों बच्चियां इस सामाजिक कुप्रथा की भेंट चढ़ जाती हैं। ऊधमसिंहनगर के किच्छा में भी यही हुआ। यहां 12 साल की बच्ची की जबरन शादी कर दी गई। बच्ची का भाई बहन की शादी रुकवाने की कोशिश करता रहा। तब उसके पिता और सौतेली मां ने युवक को जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपी चोरी-छिपे बच्ची को किसी और गांव में ले गए, जहां उसकी जबरन शादी कर दी गई। इस मामले में बच्ची के भाई ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिनमें से 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में बच्ची का पिता भी शामिल है। वहीं बच्ची की सौतेली मां और दूल्हा अब भी गायब हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। शिकायत दर्ज कराने वाले युवक का नाम अजय कुमार है। वो बखपुर गांव में रहता है। पुलिस को दी गई तहरीर में युवक ने बताया कि उसके पिता मेवालाल और सौतेली मां दुर्गा देवी उसकी 12 साल की बहन की जबरन शादी कराना चाहते थे।आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड मौसम समाचार: आज 4 जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी..ठंड में होगा इज़ाफा
अजय ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पिता और सौतेली मां ने उसके साथ कई बार गालीगलौज और मारपीट भी की, लेकिन भाई अपनी छोटी बहन की शादी का विरोध करता रहा। भाई के विरोध को देखते हुए 7 दिसंबर की सुबह उसके पिता मेवालाल और सौतेली मां उसकी बहन को चोरी-छिपे अपने साथ ले गए। इन लोगों ने उसकी बरेली के रहने वाले राजू के साथ जबरन शादी करा दी। अब बच्ची के भाई की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम-2006 के तहत केस दर्ज किया है। 4 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। जबकि बच्ची से विवाह करने वाला युवक और सौतेली मां फरार हैं। उनके बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अन्य आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।