Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना वायरस से बचाव के लिए बनने वाली वैक्सीन का अभी क्लिनिकल ट्रायल चल रहा है। उम्मीद है साल 2021 की शुरुआत तक वैक्सीन बाजार में आ जाएगी। वैक्सीन अभी बाजार में आई नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन का माइक्रो प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जब वैक्सीन आएगी। तब इसकी डोज सबसे पहले फ्रंट लाइन कर्मचारियों को दी जानी है। केंद्र सरकार ने इसे देखते हुए उत्तराखंड सरकार से हेल्थ वर्कर्स की डिटेल भेजने को कहा था। इसी कड़ी में स्वास्थ्य महकमे ने प्रदेशभर के 94 हजार स्वास्थ्यकर्मियों की सूची बनाकर केंद्र सरकार को भेज दी है।