उत्तराखंड में अगले 2 दिन पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड..4 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

प्रदेश में इन दिनों भले ही धूप खिली है, लेकिन ठिठुरन का एहसास होने लगा है। ठंडी हवाएं बेचैन करने लगी हैं। कल से मौसम का मूड एक बार फिर बिगड़ने वाला है।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand rainfall: Rain and snowfall alert in uttarakhand
Image: Rain and snowfall alert in uttarakhand

देहरादून: कड़ाके की ठंड के लिए तैयार हो जाइए। प्रदेश में कल से मौसम फिर करवट बदलेगा। हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो गया है। जिससे मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आज आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 11 और 12 दिसंबर को ठंड एक बार फिर मुश्किलें बढ़ाएगी। पहाड़ में मौसम खराब होने वाला है। इस बार उच्च हिमालयी क्षेत्रों के साथ-साथ 2500 से तीन हजार मीटर तक ऊंचाई वाले इलाकों में भी हिमपात की संभावना है। प्रदेश में इन दिनों भले ही धूप खिली है, लेकिन ठिठुरन का एहसास होने लगा है। ठंडी हवाएं बेचैन करने लगी हैं।

यह भी पढ़ें - देवभूमि में छोटा अमरनाथ..अब आप भी आइए बाबा बर्फानी के द्वार, केन्द्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान
दिन में धूप खिलने की वजह से राहत है, लेकिन सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। आने वाले कुछ दिन और मुश्किलभरे रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में मौसम की दूसरी बर्फबारी बहुत जल्द हो सकती है। 10 दिसंबर को राहत रहेगी, लेकिन 11 दिसंबर से मौसम का मिजाज बिगड़ जाएगा। इस दौरान चार जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। इन जिलों के बारे में भी जान लें। ये जिले हैं उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून। यहां कल हल्की बारिश और हिमपात होने की संभावना है। अन्य जगहों पर मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: DM स्वाति ने ऑलवेदर और चार धाम रेल प्रोजेक्ट में पकड़ी बड़ी धांधली..3 प्लांट सीज
तीन हजार मीटर से अधिक ऊचांई वाले स्थानों में हिमपात के आसार बने हुए हैं। 12 दिसंबर को 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। ये जिले हैं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़। इन जिलों के लोग संभलकर रहें। यहां ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात हो सकता है। निचले इलाकों में बारिश की संभावना है। दूसरे अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। ठंड बढ़ेगी। 12 दिसंबर को गढ़वाल क्षेत्र में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। वहीं 13 दिसंबर को मैदानी क्षेत्रों के हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में घना कोहरा छाया रहेगा। इन दिनों ठंड बढ़ने लगी है, ऐसे मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखें। बच्चे और बुजुर्ग ठंड में घर से बाहर निकलने से परहेज करें।