ब्रेकिंग: उत्तराखंड में आज 728 लोग कोरोना पॉजिटिव, 10 लोगों की मौत..सावधान रहें

अब तक उत्तराखंड में कुल मिलाकर 81939 लोग कोरोनावायरस मिले हैं.. इनमें से 1351 लोगों की मौत हो गई है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 8 pm 12 december
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 8 pm 12 december

देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 728 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इससे ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस किस तरह धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है। बीच में पॉजिटिव मामलों में कुछ कमी आने लगी थी लेकिन एक बार फिर से उत्तराखंड में कोरोनावायरस का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। दुख की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में कुल मिलाकर 10 लोगों की मौत भी हुई है। इस वक्त उत्तराखंड में कुल मिलाकर 6207 एक्टिव केस है। अब तक उत्तराखंड में कुल मिलाकर 81939 लोग कोरोनावायरस मिले हैं.. इनमें से 1351 लोगों की मौत हो गई है। अब तक 73422 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। आज भी उत्तराखंड में 12795 सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं। अभी 15447 सैंपल के रिजल्ट का भी इंतजार है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य कोरोनावायरस मिली है। इसलिए हमारी आप से अपील है कि लगातार बढ़ते कोरोनावायरस के दौर में सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में अब तक कितने नेता हुए कोरोना के शिकार? कितने नेताओं ने गंवाई जान..आप भी जानिए