Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना वायरस से बचाव के लिए बन रही वैक्सीन का अभी क्लिनिकल ट्रायल चल रहा है। उम्मीद है साल की शुरुआत में वैक्सीन बाजार में आ जाएगी। वैक्सीन अभी आई नहीं है, लेकिन केंद्र इसे हर राज्य में पहुंचाने को लेकर कार्य योजना तैयार कर रहा है। उत्तराखंड में भी हर क्षेत्र में कोरोना की वैक्सीन पहुंचाने के लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है। इसके तहत फार्मास्यूटिकल कंपनी से अस्पतालों तक वैक्सीन की सुरक्षित पहुंच के लिए कोल्ड चेन की मजबूती पर फोकस किया जा रहा है। राज्य में 273 कोल्ड चेन सेंटर भी चिह्नित किए गए हैं। जिनसे अस्पतालों और टीकाकरण बूथ तक वैक्सीन पहुंचाई जाएगी। उत्तराखंड में पहले चरण में किन लोगों को कोरोना वैक्सीन लगेगी, ये भी पता चल गया है। केंद्र सरकार राज्य को पहले चरण में 20 लाख कोरोना वैक्सीन देने जा रही है। जो लोग कोरोना के खिलाफ फ्रंट लाइन में सेवाएं दे रहे हैं, सबसे पहले उन्हें वैक्सीन लगेगी। जनवरी की शुरुआत से टीकाकरण की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वैक्सीन रखने के लिए देहरादून में राज्य का सबसे बड़ा स्टोर बनाया जा रहा है। इस सेंटर में लाखों की संख्या में वैक्सीन रखने की क्षमता होगी। आगे पढ़िए