Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि आज उत्तराखंड में 567 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इस के साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 84000 के पार जा चुका है। जी हां उत्तराखंड में अब तक 84069 लोग कोरोनावायरस संक्रमित हो चुके हैं। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की बात करें तो आज अल्मोड़ा जिले से 57, बागेश्वर जिले से 16, चमोली जिले से 26, चंपावत जिले से 21, देहरादून जिले से 194, हरिद्वार जिले से 37, नैनीताल जिले से 123, पौड़ी गढ़वाल जिले से 18, पिथौरागढ़ जिले से 21, रुद्रप्रयाग जिले से 3, टिहरी गढ़वाल से 14, उधम सिंह नगर से 20 और उत्तरकाशी जिले से 17 लोग कोरोनावायरस मिले हैं। आज उत्तराखंड में कोरोनावायरस संकमित 3 लोगों की मौत हुई है। इस वक्त उत्तराखंड में कुल मिलाकर 6140 एक्टिव केस है। अभी 16997 सैंपल का रिजल्ट आना बाकी है। उधर कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए उत्तराखंड में कुल मिलाकर 14 इलाके सील किए गए हैं।
यह भी पढ़ें - जब गढ़वाल की बौंणी देवी ने फोन पर की CM से बात, मिला खास न्यौता..देखिए वीडियो