उत्तराखंड में कोरोना ने पसारे पैर..आज 620 लोग पॉजिटिव, 9 लोगों की मौत

उत्तराखंड में अब तक कुल 84689 लोग कोरोनावायरस संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 76223 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 8 pm 17 december
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 8 pm 17 december

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। आज उत्तराखंड में 620 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं और 9 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही उत्तराखंड में अब तक कुल 84689 लोग कोरोनावायरस संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 76223 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अब उत्तराखंड में कुल मिलाकर 6062 एक्टिव केस बचे हुए हैं। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से 48, बागेश्वर जिले से 22, चमोली जिले से 34, चंपावत जिले से 14, देहरादून जिले से 194, हरिद्वार जिले से 36, नैनीताल जिले से 127, पिथौरागढ़ से 20, रुद्रप्रयाग से 18, टिहरी गढ़वाल से 28, उधम सिंह नगर जिले से 40 और उत्तरकाशी जिले से 39 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इस वक्त उत्तराखंड में कुल मिलाकर 19 इलाके सील किए गए हैं। आज डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल मे 3 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा एम्स ऋषिकेश में एक, हिमालयन हॉस्पिटल में तीन, प्रयास हॉस्पिटल उधम सिंह नगर में एक और देहरादून के एक निजी अस्पताल में एक मरीज की मौत हो गई है।