Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: सूबे में कोरोना के चलते बिगड़े हालात काबू में आते नहीं दिख रहे। राज्य सरकार कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए हर जरूरी उपाय कर रही है, लेकिन कोरोना नियमों को लेकर लोगों की लापरवाही ने प्रदेश को बड़े खतरे के सामने ला खड़ा किया है। सर्दी में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं और उत्तराखंड के एक जिले में तो 48 घंटे का पूर्ण लॉकडाउन तक लगाना पड़ गया है। जिस जिले की हम बात कर रहे हैं, उसका नाम है पिथौरागढ़। यहां गंगोलीहाट तहसील में 48 घंटे की पूर्ण बंदी का फैसला लिया गया है। इस दौरान लोगों को लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करना होगा। गंगोलीहाट में कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं, यही वजह है कि तहसील में प्रशासन को पूर्ण लॉकडाउन लगाना पड़ा है। यहां अब तक 273 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए और कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने गंगोलीहाट में 48 घंटे की पूर्ण बंदी का फैसला लिया है। गंगोलीहाट नगर पंचायत क्षेत्र 48 घंटे के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।