Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
चमोली: नए साल के स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार हैं। ये बात और है कि कई जगह प्रशासन ने नए साल के जश्न पर रोक लगा दी है, इसकी वजह भी आप जानते ही होंगे। प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार खतरनाक होता जा रहा है। ऐसे में हर स्तर पर सावधानी बरतने की जरूरत है। बात करें मौसम की तो उत्तराखंड में नए साल का स्वागत बारिश और बर्फबारी के साथ होगा। मौसम विभाग ने साल के आखिरी हफ्ते में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। इस तरह जो पर्यटक बर्फबारी देखने की उम्मीद लिए उत्तराखंड आएंगे, उनकी ये मुराद जल्द ही पूरी हो सकती है। नए साल के आगमन से पहले भी बारिश और बर्फबारी के एक से दो दौर हो सकते हैं..खास तौर पर रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। यहां बर्फबारी की भी संभावनाएं हैं।