Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र दुर्लभ जीवों का घर हैं। यहां जैव विविधता के लिहाज से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। अब एक अच्छी खबर उत्तरकाशी जिले से आई है। जहां गंगोत्री नेशनल पार्क में दुर्लभ जीवों की मौजूदगी के सबूत मिले हैं। कुछ वक्त पहले यहां दुर्लभ स्नो लेपर्ड की मौजूदगी दर्ज की गई थी। अब यहां से दुर्लभ हिमालयी भूरे भालू की तस्वीरें सामने आई हैं। हाल में गंगोत्री नेशनल पार्क में स्नो लेपर्ड की गणना का काम शुरू हुआ है। इस दौरान गंगोत्री नेशनल पार्क के कर्मचारियों ने दुर्लभ स्नो लेपर्ड की आवाजाही के सबूत अपने मोबाइल में कैद किए। यही नहीं रेकी अभियान पूरा होने के बाद जब क्षेत्र में लगाए गए कैमरे खंगाले गए तो उसमें हिमालयी भूरे भालू की तस्वीरें भी दिखाई दीं। गंगोत्री नेशनल पार्क में दुर्लभ स्नो लेपर्ड की मौजूदगी की खबरें सुर्खियों में रहती हैं। यहां स्नो लेपर्ड को कई बार विचरण करते देखा गया। क्षेत्र में स्नो लेपर्ड तो हैं, लेकिन इनकी तादाद कितनी है, इसे लेकर अब तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई थी। इनकी संख्या को लेकर जानकारी जुटाने के लिए वन विभाग ने यहां इसी साल स्नो लेपर्ड की गिनती का काम शुरू किया है। 2 नवंबर से गणना का काम शुरू हुआ। आगे पढ़िए