Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में सर्दियां एक बार फिर से मुसीबत बढ़ा सकती हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश में मौसम बिगड़ने की उम्मीद जताई है। आने वाले 27 दिसंबर यानी कि रविवार को उत्तराखंड में मौसम करवट बदलता नजर आएगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 दिसंबर को कुछ जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग ने आज मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के प्रभाव के कम होने की भी उम्मीद जताई है। 26 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम बेहद शुष्क रहेगा। 27 दिसंबर को मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हो सकती है। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिलों में लगातार बर्फबारी हो रही है। एक बार फिर से 27 दिसंबर से तापमान गिरने की सभावनाएं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 27 दिसंबर को गढ़वाल क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं हैं जिसका असर मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ तापमान पर भी देखने को मिलेगा। मौसम केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 26 दिसंबर तक मौसम में शुष्कता बरकरार रहेगी मगर जल्दी उसके बाद बदलाव दिखेगा जिस वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दिखाई देगी। 26 दिसंबर की शाम से आसमान में बादलों की मौजूदगी बढ़ जाएगी और 27 दिसंबर को गढ़वाल में कहीं-कहीं बरसात एवं बर्फबारी होगी जिससे तापमान में गिरावट आएगी।