ब्रेकिंग: उत्तराखंड में आज 374 लोग कोरोना पॉजिटिव, 13 लोगों की मौत

बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में कुल मिलाकर 13 लोगों की मौत हुई है। हालांकि राहत की बात यह है कि बीते 24 घंटे में 416 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटे हैं।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 8 pm 26 december
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 8 pm 26 december

देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में आज 374 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इस बीच उत्तराखंड में मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में कुल मिलाकर 13 लोगों की मौत हुई है। हालांकि राहत की बात यह है कि बीते 24 घंटे में 416 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटे हैं। उत्तराखंड में अब तक कुल मिलाकर 89218 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इनमें से 81154 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इस वक्त उत्तराखंड में कुल मिलाकर 5444 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अल्मोड़ा जिले से तीन, बागेश्वर से 15, चमोली से 6, चंपावत से 9, देहरादून से 152, हरिद्वार से 42, नैनीताल से 53, पौड़ी गढ़वाल से 11, पिथौरागढ़ से 19, रुद्रप्रयाग से एक, टिहरी गढ़वाल से एक, उधम सिंह नगर से 20 और उत्तरकाशी से 36 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बीच बाजार में हार्ट अटैक से शिक्षक की मौत..जन्मदिन के दिन परिवार में पसरा मातम