Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदान से लेकर पहाड़ तक हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। तापमान लगातार गिरता जा रहा है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में तो तापमान शून्य की तरफ लुढ़कता नजर आ रहा है। जी हां, मैदानी क्षेत्रों में लोग कोहरे के कारण परेशान है तो वही पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है जिस वजह से लोगों को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। समूचा उत्तराखंड समय ठंड से जूझ रहा है। इसी बीच आज मौसम विभाग ने मौसम को लेकर इंफॉर्मेशन जारी की है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि उत्तराखंड में आने वाले 24 घंटों में मौसम में बदलाव नजर आएगा। राज्य के 2500 मीटर से ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और बरसात की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी की है कि आज से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और मौसम करवट बदलेगा। आज मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई हैं। चलिए आपको बताते हैं कि वह कौन से जिले हैं जहां पर मौसम विभाग ने आज बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 27 दिसंबर को गढ़वाल क्षेत्र के अनेक स्थानों पर बर्फबारी व बारिश की संभावना जताई है। वहीं कुमाऊं क्षेत्र में भी कहीं-कहीं बारिश और बर्फ बारी होने की संभावनाएं हैं। कल भी मौसम ऐसा ही रहेगा। 29 को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ जैसे सीमांत जनपदों में हल्की बारिश एवं बर्फबारी हो सकती है। आगे पढ़िए