उत्तराखंड में कल और परसों मौसम खराब रहेगा और अत्यधिक जिलों में बारिश और बर्फबारी रहेगी। जानिए कल और परसों के मौसम की ताजा रिपोर्ट
-
anushka
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather News 28 December 29 December
चमोली: उत्तराखंड में सर्दियां रिकॉर्ड तोड़ रही है। समूचे प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है और लोग ठंड से जूझ रहे हैं। आने वाले दो दिन भी उत्तराखंड में मौसम बेहद खराब रहेगा। आज से उत्तराखंड में मौसम करवट बदलेगा और कई जिलों को बारिश एवं बर्फबारी की मार झेलनी पड़ेगी। कल और परसों यानी कि 28 और 29 दिसंबर को मौसम विभाग ने मौसम बिगड़ने के संकेत दिए हैं। कई जिलों में मौसम खराब रहेगा और बरसात एवं बर्फबारी से तापमान में गिरावट आएगी। कल और परसों उत्तराखंड के अधिकांश जिलों और खासकर कि 4 जनपदों में बरसात की संभावनाएं जताई हैं। चलिए आपको बताते हैं कि वे जिले कौन से हैं जहां मौसम विभाग ने बरसात और बर्फबारी की संभावना जताई है और कल यानी कि 28 दिसंबर को राज्य में मौसम का हाल कैसा रहेगा।
28 दिसंबर को उत्तराखंड राज्य के गढ़वाल क्षेत्र में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा एवं बर्फबारी हो सकती है। वहीं कुमाऊं क्षेत्र में भी कुछ स्थानों पर बहुत हल्की-हल्की वर्षा बर्फबारी होने की संभावनाएं हैं। मौसम विभाग ने 2200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना जताई है। इसका असर मैदानी जिले पर भी साफ दिखाई देगा और कल मैदानी जिलों के अधिकतर क्षेत्रों में कोहरा जमा रहेगा। उत्तराखंड में कल कहीं-कहीं शीतलहर की स्थिति रहने की भी संभावनाएं हैं। राज्य में कहीं-कहीं ओलावृष्टि एवं आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावनाएं हैं। चलिए अब बात करते हैं 29 दिसंबर की और आपको बताते हैं कि 29 दिसंबर को राज्य में मौसम का हाल कैसा रहेगा। 29 दिसंबर को उत्तराखंड राज्य के 4 जनपदों में बर्फबारी एवं वर्षा की संभावना है।
उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ वे 4 जिले हैं जहां पर मौसम विभाग ने परसों हल्की से मध्यम वर्षा एवं बर्फबारी की संभावना जताई है। इसका शहर मैदानी जिलों पर भी पड़ेगा और परसों भी उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में कोहरा छाया रहेगा। 29 दिसंबर को भी उत्तराखंड राज्य में कहीं-कहीं शीतलहर की स्थिति देखने को मिलेगी। बर्फबारी और बारिश के कारण राज्य के मैदानी क्षेत्रों में और खासकर की हरिद्वार एवं यूएसनगर जनपदों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 28 दिसंबर को मौसम विभाग ने सभी जनपदों में शीतलहर की स्थिति बताई है। सर्द हवाएं ठंड बढ़ा सकती हैं और तापमान में गिरावट भी महसूस की जाएगी। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने कमजोर लोगों को और खास करके शिशुओं, गर्भवती महिलाओं एवं बुजुर्गों को सावधान रहने को कहा है। 29 दिसंबर को हरिद्वार एवं यूएसनगर में मध्यम से घना कोहरा रहेगा और सभी जनपदों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। कहीं-कहीं सड़क यातायात में कोहरे के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में वाहन चलाते समय लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।