उत्तराखंड: मसूरी में सीजन की पहली बर्फबारी, धनौल्टी भी बर्फ से लकदक..देखिए खूबसूरत तस्वीरें

पहाड़ में लगातार जारी बारिश-बर्फबारी से सड़कें ब्लॉक हो सकती हैं, लिहाजा मौसम विभाग ने स्थानीय प्रशासन से हालात से निपटने के लिए जरूरी तैयारी करने को कहा है। आगे देखिए तस्वीरें
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Mussoorie Snowfall: latest snowfall in Mussoorie
Image: latest snowfall in Mussoorie

देहरादून: मौसम विभाग ने जिसकी आशंका जताई थी वही हुआ। प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली। बीती रात प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। उच्च हिमालयी क्षेत्रों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। साल 2020 के आखिरी हफ्ते में पहाड़ों की रानी मसूरी और धनोल्टी में भी मौसम की पहली बर्फबारी हुई। देहरादून समेत कई इलाकों में अब भी बारिश का दौर जारी है। अल्मोड़ा-चंपावत में तापमान लुढ़क कर शून्य पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 28 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई थी। मौसम विभाग का अनुमान सही साबित हुआ और देर रात गढ़वाल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने लगी। सुबह जब मसूरी और धनोल्टी निवासियों की नींद खुली तो हर तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आई। अब आगे देखिए तस्वीरें

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड ब्रेकिंग: CM त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली एम्स रेफर..हाल ही में कोरोना पॉजिटिव मिले थे

  • बर्फ से ढका मसूरी

    latest snowfall in Mussoorie
    Pic: 1/ 4
    Image: latest snowfall in Mussoorie

    मसूरी और धनोल्टी में इस मौसम में पहली बार बर्फबारी हुई है। दूसरे पर्वतीय इलाकों से भी बर्फबारी की तस्वीरें आई हैं। बर्फबारी देख पर्यटकों के चेहरे खिले हुए हैं, लेकिन स्थानीय लोग परेशान हैं। उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री हाईवे पर राडी और ओरक्षा बैंड क्षेत्र में बर्फबारी की वजह से वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है।

  • धनौल्टी भी बर्फ से लकदक

    latest snowfall in Mussoorie
    Pic: 2/ 4
    Image: latest snowfall in Mussoorie

    सड़क पर बर्फ जमी है, जिस वजह से गाड़ियों के फिसलने का डर बना हुआ है। वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है, जिससे जगह-जगह जाम की समस्या पैदा हो गई है। मौसम विभाग की मानें तो मौसम अगले कुछ दिन परीक्षा ले सकता है। सोमवार को पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है।

  • ये है नए साल का आगाज

    latest snowfall in Mussoorie
    Pic: 3/ 4
    Image: latest snowfall in Mussoorie

    निचले इलाकों में बारिश से दिक्कतें बढ़ेंगी। बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। इस वक्त बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। इस दौरान कोल्ड-डे कंडीशन भी बनी रह सकती है। हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 31 दिसंबर तक बारिश-बर्फबारी से राहत नहीं मिलेगी।

  • फिर बदलेगा मौसम

    latest snowfall in Mussoorie
    Pic: 4/ 4
    Image: latest snowfall in Mussoorie

    प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है, जिस वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने सभी जिलों को आगाह किया है कि बर्फबारी के चलते पहाड़ी जिलों की सड़कें अवरुद्ध हो सकती हैं, लिहाजा स्थानीय प्रशासन हालात से निपटने की जरूरी तैयारी कर लें।