Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
नैनीताल: नैनीताल के एसएसपी सुनील कुमार मीणा भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उनको हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तराखंड में कोरोना तेजी से अपने पैर पसार रहा है। कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। कुछ जिलों में तो कोरोना आउट ऑफ कंट्रोल हो रखा है। नैनीताल जिले में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है। कई पुलिस अधिकारी भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। राज्य में कोरोना के दस्तक देने के बाद से ही पुलिस विभाग 24 घंटे ड्यूटी कर रहा है और ऐसे में उनको संक्रमण होने का खतरा काफी अधिक बढ़ जाता है। इसी बीच एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। नैनीताल के एसएसपी सुनील कुमार मीणा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उसके बाद उनको हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर डॉक्टर उनके स्वास्थ्य के ऊपर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं।