Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: पूरे देश भर में किसान आंदोलन तेजी से बढ़ रहा है। देशभर के किसान सरकार द्वारा पास किए गए कृषि बिल का विरोध कर रहे हैं और काफी लंबे समय से सड़कों पर उतर कर एक जुट होकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। उत्तराखंड में भी किसान कृषि बिल के विरुद्ध अपनी आवाज उठा रहे हैं और सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। उत्तराखंड के यूएसनगर में किसानों का आंदोलन बीते गुरुवार को बेहद उग्र हो गया था। उस दौरान का ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि ट्रैक्टर के आगे एक पुलिस अफसर खड़ा है इसके बाद भी किसानों ने ट्रैक्टर दौड़ा दिया। उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर, रुद्रपुर एवं जसपुर से सैकड़ों किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए और इस दौरान रुद्रपुर की रामपुर सीमा पर भारी पुलिस भी तैनात रही। आगे देखिए वीडियो