Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: जेठानी-देवरानी के रिश्ते में प्यार-मनुहार होता है तो साथ ही तकरार भी, लेकिन ये तकरार कब खूनी रूप ले ले, कुछ कहा नहीं जा सकता। ऊधमसिंहनगर में भी यही हुआ। यहां एक परिवार में देवरानी-जेठानी के बीच तकरार इतनी बढ़ गई कि बात गाली-गलौज तक पहुंच गई। बात-बात पर दोनों एक-दूसरे को ताने भी मारने लगीं। रविवार को झगड़ा बढ़ा तो गुस्साई जेठानी ने देवरानी के पेट में चाकू घोंप दिया। जानलेवा हमले में देवरानी गंभीर रूप से घायल हुई है, उसे इलाज के लिए एलडी भट्ट राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना काशीपुर के मोहल्ला कटोराताल की है। जहां पारिवारिक कलह ने खूनी रूप ले लिया। झगड़े के दौरान गुस्साई जेठानी ने चाकू घोंपकर देवरानी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में देवरानी के पति मोंटी ने अपनी भाभी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।