Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: ब्रिटेन की यात्रा से लौटे प्रवासियों के चलते उत्तराखंड एक बार फिर खतरे के मुहाने पर खड़ा है। यहां ब्रिटेन से लौटे लोग लगातार कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। रविवार को ब्रिटेन से उत्तराखंड लौटे 5 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा संपर्क में आए एक व्यक्ति में भी संक्रमण पाया गया है। बात करें देहरादून की तो यहां पिछले एक महीने में 131 लोग ब्रिटेन से लौटे हैं। ब्रिटेन से स्वदेश वापसी करने वाले लोगों की जांच के लिए बड़े स्केल पर अभियान चल रहा है। ब्रिटेन और दूसरे देशों से भारत आने वाले लोगों की सरकार ने अनिवार्य रूप से कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई है। ऐसे लोगों की सर्विलांस के साथ ही जांच शुरू कर दी गई है। उन सभी लोगों से संपर्क कर उनका सैंपल लिया जा रहा है जो 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक ब्रिटेन से देहरादून पहुंचे हैं। रविवार को ब्रिटेन से उत्तराखंड लौटे 5 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें 17 साल की किशोरी भी शामिल है। वहीं कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए एक व्यक्ति में भी संक्रमण की पुष्टि हुई।