Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: देशभर में किसान आंदोलन तेजी पकड़ रहा है और उत्तराखंड के यूएस नगर में भी कई किसान सड़कों पर उतर कर कृषि बलों का विरोध कर रहे हैं। अब इस आंदोलन ने राजनीतिक रूप ले लिया है। किसान आंदोलन आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान आज से उत्तराखंड के दो दिवस के दौरे पर रहेंगे। उनका मुख्य फोकस किसान रैली पर है इसलिए वे दो दिन उधम सिंह नगर जिले में अलग-अलग जगहों पर कृषि बिल का विरोध कर रहे किसानों के साथ मुलाकात करेंगे और जन संवाद करेंगे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत के मुताबिक सांसद मान ने आज काशीपुर, रुद्रपुर और बाजपुर में आप द्वारा आयोजित किसान या यात्रा की जनसभा को संबोधित किया और इस दौरान उन्होंने कई जगह आप कार्यकर्ताओं से मीटिंग भी की। कल वे खटीमा और नानकमत्ता सहित कई स्थानों पर जाएंगे और किसानों को संबोधित करेंगे और कृषि बिल के खिलाफ कई किसानों से मुलाकात भी करेंगे। उनका कहना है कि किसानों के इस लड़ाई में आप पार्टी उनके साथ है और वे तब तक संघर्ष करते रहेंगे जब तक उनको जीत नहीं मिल जाती। शिशुपाल रावत का कहना है कि आम आदमी पार्टी किसानों के समर्थन में खड़ी है।
केंद्र सरकार के अड़ियल रवैए को अब किसी भी तरीके से नहीं झेला जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बिल किसानों को भविष्य में नुकसान पहुंचाने वाले हैं। सांसद भगवंत मान आज सुबह 9 बजे जसपुर क्षेत्र के नादेही के पास ग्राम रायपुर में पहुंचे और वहां से उन्होंने खटीमा में किसान या यात्रा में शिरकत की। किसान यात्रा रायपुर से जशपुर के गांधी पार्क होते हुए आज सुबह तकरीबन 10 बजे काशीपुर पहुंची और वहां पर आप सांसद ने एक सभा को संबोधित किया। इसके बाद किसान यात्रा बाजपुर पहुंची और दोपहर में तकरीबन 1 बजे किसान मंडी में किसानों की सभा हुई। कल सांसद भगवंत मान किच्छा और नानकमत्ता जाएंगे और उसके बाद तकरीबन 4 बजे खटीमा पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि बीते 1 महीने से पूरे देश में किसान तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे हैं मगर केंद्र सरकार ने अभी तक उनकी मांग नहीं सुनी है।
आने वाले चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी की रणनीति कह लीजिए मगर आम आदमी पार्टी इस समय जोरों-शोरों से उत्तराखंड मैं सक्रिय हो रखी है। किसान आंदोलन इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है और उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में भी किसान आंदोलन उग्र हो रहा है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने यह साफ कहा है कि वे इस लड़ाई में किसानों के साथ हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत के मुताबिक सांसद मान 2 दिन किसानों की यात्रा में शामिल होंगे और किसानों को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पुरजोर तरीके से सरकार के इस काले कानून का विरोध करती है और इस आंदोलन में किसानों के साथ खड़ी है उत्तराखंड के भी कई किसान दिल्ली में आंदोलन पर बैठे हैं जो अपने हक के लिए कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह तानाशाही के विरोध में हमेशा उत्तराखंड के किसानों के साथ है।