उत्तराखंड: दहेज में 50 लाख नहीं मिले तो बहू को घर से निकाला..7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

दहेज में 50 लाख रुपये और कार नहीं मिली तो ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। शादी को एक साल भी नहीं हुआ था। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Udham singh nagar news: Udham singh nagar dowry case
Image: Udham singh nagar dowry case

उधमसिंह नगर: दहेज विरोधी कड़े कानून बनाए जाने के बावजूद बेटियों को प्रताड़ित करने का सिलसिला थम नहीं रहा। आज भी लोगों को दुल्हन से प्यारा दहेज है, जिसके लिए बेटियां सताई जा रही हैं, तड़पाई जा रही हैं। ऊधमसिंहनगर में रहने वाली विवाहिता के साथ भी यही हुआ। यहां दहेज में 50 लाख रुपये नहीं मिले तो ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस मामले में पुलिस ने विवाहिता के पति, सास-ससुर, ननद और बहनोई समेत 7 लोगों के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पीड़ित का नाम रिंकी है, वो वाल्मिकी बस्ती स्थित वार्ड नंबर 16 में परिवार संग रहती है। पुलिस को दी गई शिकायत में रिंकी ने बताया कि उसकी शादी 30 नवंबर 2019 को आसाम तिनसुनिया में रहने वाले रामकृष्ण के साथ हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने 8 लाख के गहने दिए थे। नौ लाख की नगदी भी दी थी।

यह भी पढ़ें - अब उत्तराखंड पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की नज़र..गुर्गों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
शादी समारोह में 5 लाख रुपये खर्च हुए थे। इतना कुछ करने के बाद भी ससुराल वाले शादी के दो दिन बाद ही रिंकी को कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। वो दहेज में 50 लाख रुपये और कार मांग रहे थे। रिंकी ने विरोध किया तो ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करने लगे। इसकी शिकायत रिंकी ने 7 अगस्त 2020 को तिनसुनिया पुलिस से की। जिस पर ससुराल वालों ने भविष्य में ऐसा न करने का आश्वासन देकर समझौता करा लिया। पीड़ित का कहना है कि इसके बाद भी ससुराल वालों के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। उसका पति आईडीबीआई बैंक में कार्यरत है। 12 अगस्त 2020 को ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद वो जैसे-तैसे मायके पहुंची। अब पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पति और सास-ससुर समेत 7 आरोपियों के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है, मामले की जांच की जा रही है।