उत्तराखंड: ट्रक ने महिला को 50 मीटर तक घसीटा..गांव वालों ने सड़क पर लाश रखकर किया प्रदर्शन

डंपर की टक्कर से महिला की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को रोड पर रखकर जाम लगा दिया। हंगामा बढ़ते देख आसपास के थानों से भी पुलिस बुलानी पड़ी, लेकिन ग्रामीण रोड से हटने को राजी न हुए। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Udham singh nagar news: Truck crushed women in udham singh nagar
Image: Truck crushed women in udham singh nagar

उधमसिंह नगर: ऊधमसिंहनगर में खनन कार्य में लगे बेलगाम वाहन लोगों के लिए काल साबित हो रहे हैं। ताजा मामला सितारगंज का है, जहां तेज रफ्तार डंपर ने महिला को टक्कर मार दी। बेकाबू डंपर महिला को घसीटता हुआ 50 मीटर दूर तक ले गया। दर्दनाक हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। गुस्साए लोगों ने महिला का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साए ग्रामीणों को मनाने की कोशिश में जुट गई। दो घंटे की मान मन्नौवल के बाद कहीं जाकर ग्रामीण सड़क से हटने को राजी हुए।

यह भी पढ़ें - एक्शन में उत्तराखंड पुलिस, 1 महीने के भीतर 651 अपराधी गिरफ्तार..सख्त हुए DGP
चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं। घटना बरुआ बाग गांव की है। जहां सिडकुल रोड पर वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गांव में रहने वाली 55 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी सूरज गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बाजार की तरफ जा रही थी। तभी बेकाबू डंपर ने महिला को टक्कर मार दी। डंपर महिला को दूर तक घसीटते हुए ले गया। एक्सीडेंट के बाद चालक डंपर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। महिला की मौत के बाद प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने महिला का शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के साथ ही खनन वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें - कोरोनावायरस 02: देहरादून में ब्रिटेन से लौटा 8 साल का बच्चा कोरोना पॉजिटिव
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। रोड के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण रोड से हटने को राजी नहीं हुए। हंगामा लगातार बढ़ता रहा। बाद में स्थिति पर काबू पाने के लिए आस-पास के थानों से भी पुलिस बुला ली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण रास्ते से नहीं हटे, वो आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। बाद में मौके पर पहुंचे कोतवाल अलाउद्दीन खान ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर ग्रामीण सड़क से महिला का शव उठाकर जाम खोलने को राजी हुए।