आज और कल पिथौरागढ़ में पूर्ण लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है। इन दो दिनों में वाहनों की आवाजाही भी बंद रहेगी। आगे पढ़िए पूरी खबर
-
Komal Negi
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Lockdown in pithoragarh
पिथौरागढ़: उत्तराखंड का पिथौरागढ़ जिला.... यहां कोरोना के कारण सिचुएशन आउट ऑफ कंट्रोल होती दिख रही है। कोरोना का प्रकोप पिथौरागढ़ जिले में बढ़ता ही जा रहा है। केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी को देखते हुए पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने व्यापारियों के साथ बैठक की और आज एवं कल पूर्ण लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है। जी हां, आज और कल पिथौरागढ़ में पूर्ण लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है। इन दो दिनों में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। ऐसे में आप भी आज और कल घरों में रहें। बेवजह घूमने वालों के ऊपर सख्त कार्यवाही की जाएगी। बीते शुक्रवार को हुई बैठक में पूर्ण लॉकडाउन का निर्णय लिया गया। संगठनों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में दादागिरी दिखाने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज.. ड्यूटी ऑफिसर समेत कई सस्पेंड
आज सरकारी कार्यालय तो खुले रहेंगें मगर वाहनों पर आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। आज सुबह ही सब्जी के वाहनों को आने दिया जाएगा। कल सब्जी के वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगी है। सभी प्रमुख स्थानों पर इमरजेंसी के लिए 5 टैक्सी वाहन हर समय मौजूद रहेंगे। पिथौरागढ़ जिले में विवाह समारोहों पर भी सख्ती रहेगी। एसडीएम ने बैठक में निर्णय लिया कि कोरोना के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए अब जिले में सख्ती बरती जाएगी। बारात में अब लोगों की आवाजाही पर भी खुली छूट नहीं मिलेगी। विवाह समारोह में भी सख्ती लागू रहेगी। समारोह में जिसने भी गाइडलाइंस का उल्लंघन किया उसके खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने कहा है कि लॉकडाउन एवं जरूरी सावधानी से ही कोरोना से बचा जा सकता है। इसी को देखते हुए पिथौरागढ़ जिले में आज और कल पूर्ण लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया।
यह भी पढ़ें - पहाड़ में कई सालों के बाद बनते हैं ऐसे गीत, इस बार बीके सामंत ने दिल जीत लिया..देखिए वीडियो
उत्तराखंड में कोरोना केसों की बात करें तो अबतक राज्य में आंकड़े 91,281 के पास पहुंच गए हैं। राज्य की संक्रमण दर 5.10 प्रतिशत पहुंच गई है। जबकि रिकवर दर 92.02 प्रतिशत पहुंच गई है। कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या 83,998 पहुंच गई है। अबतक कुल 1.70 लाख सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कुल 83,998 मरीज ठीक हो चुके हैं। बीते शुक्रवार को 13,639 सैंपल जांच के लिए भेजे गए जिसमें 11,965 सैंपल नेगेटिव आए हैं। बीते शुक्रवार को उत्तराखंड में 361 केस सामने आए। 492 मरीज स्वस्थ हुए। कुल 6 मरीजों की मृत्यु हो गई है। बीते शुक्रवार को उत्तराखंड में 10 केस अल्मोड़ा में पाए गए। 3 बागेश्वर में, 1 चमोली में, 124 देहरादून में, 32 हरिद्वार में,17 उत्तरकाशी में, 26 यूएसनगर में, 16 पिथौरागढ़ में, 8 रुद्रप्रयाग में, 2 टिहरी जिले में, 18 पौड़ी गढ़वाल में पॉजिटिव मरीज मिले।