उत्तराखंड के 4 जिलों में भारी बर्फबारी की चेतावनी, कड़ाके की ठंड के लिए तैयार रहिए

उत्तराखंड में आने वाले 3 दिनों तक मौसम विभाग ने अधिकतम क्षेत्रों में भारी बरसात एवं ओलावृष्टि की संभावनाएं जताई है। येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand snowfall: Heavy snowfall alert in Uttarakhand from 5 January
Image: Heavy snowfall alert in Uttarakhand from 5 January

चमोली: भले ही उत्तराखंड में नए साल की शुरुआत में लोगों को ठंड से थोड़ी निजात मिली और कई क्षेत्रों में गुनगुनी धूप भी खिली हुई दिखी मगर नव वर्ष के दूसरे ही दिन उत्तराखंड में मौसम में तेजी से करवट बदल ली है और एक बार फिर से प्रदेश के लोगों के ऊपर ठंड प्रहार करने के लिए तैयार है। मैदानी क्षेत्रों में एक बार फिर से सुबह और शाम का कोहरा मुश्किलें बढ़ा रहा है। बीते शनिवार को राज्य में मौसम ने करवट बदली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दूसरे ही दिन देहरादून, मसूरी समेत तमाम क्षेत्रों में सुबह से ही बादल छाए हुए थे और घने कोहरे के कारण मैदानी क्षेत्रों में भी दृश्यता बेहद कम रही। पहाड़ों में भी बारिश के आसार बन रखे थे। मौसम विभाग ने आने वाले 3 दिनों तक उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदले रहने की आशंका जताई है। उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में बरसात मुश्किलें बढ़ा सकती है। बारिश के साथ साथ ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। आने वाली 5 जनवरी को उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बर्फबारी के भी आसार हैं इसको देखते हुए वहां पर अलर्ट जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें - देहरादून में दिखेंगे 10 बड़े बदलाव..इन बड़ी परियोजनाओं का काम लगभग पूरा
बीते शनिवार से ही प्रदेश में बारिश के आसार बने हुए थे और मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश के साथ ही ओले गिरने की भी आशंका है जिस कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में 2800 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में भी हिमपात की संभावनाएं हैं। वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की आशंकाएं भी बन रही हैं। इस को देखते हुए उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आने वाले 3 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा और प्रदेश के अधिकतर इलाकों में कड़ाके की ठंड लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर सकती है। आने वाले 3 दिनों तक भारी बरसात और ओलावृष्टि के कारण तापमान में भी असर साफ दिखाई देगा और तापमान में भारी गिरावट आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड की मेघा नेगी को बधाई..पिता फैक्ट्री में करते हैं काम, बेटी बनेगी वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर
आने वाली 5 जनवरी को उत्तराखंड के 5 जिलों के अंदर भारी बर्फबारी की संभावना जताई है। चलिए आपको बताते हैं कि वे 5 जिले कौन से हैं जहां पर 5 जनवरी को भारी हिमपात के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। 5 जनवरी को उत्तराखंड के चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में भारी हिमपात को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको हर जिले के तापमान से अवगत कराते हैं। देहरादून में बीते शनिवार को अधिकतम तापमान 21.7 और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। बात करें मसूरी की तो मसूरी जिले में अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। हरिद्वार में अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तरकाशी में अधिकतम तापमान 16.8 और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। चंपावत जिले में अधिकतम तापमान 16.5 और न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री दर्ज किया गया। यूएस नगर में अधिकतम तापमान 20.6 और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री दर्ज किया गया। अल्मोड़ा जिले में अधिकतम तापमान 21.3 और न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री दर्ज किया गया। पिथौरागढ़ जिले में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री दर्ज किया गया।