Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: नए साल की शुरुआत के साथ ही उत्तराखंड में लापरवाह पुलिसकर्मियों के ऊपर सख्ती शुरू हो गई है। स्मार्ट पुलिस बनने के लिए पुलिस विभाग के लापरवाह एवं दादागिरी दिखाने वाले पुलिसकर्मियों के साथ सख्ती बरतना बेहद जरूरी है और ऐसा हो भी रहा है। अब उत्तराखंड में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की खैर नहीं। आम जनता के साथ साथ ही पुलिस विभाग के कर्मियों एवं अफसरों की गतिविधियों पर नजर रखना बेहद जरूरी है तभी राज्य में कानून व्यवस्था बनी रहेगी। इसी से संबंधित एक बड़ी खबर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से सामने आ रही है जहां पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कार्य में लापरवाही के चलते सिडकुल चौकी इंचार्ज अनिल उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जी हां, इस फैसले के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। एसएसपी दलीप सिंह ने सिडकुल चौकी इंचार्ज अनिल उपाध्याय को उनकी कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के चलते निलंबित किया है।