उत्तराखंड: तालाब में डूबने से जीजा-साली की मौत..दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

उत्तराखंड के सितारगंज में सिंघाड़े निकालने के लिए गए जीजा और साली की तालाब में डूबने से दर्दनाक मृत्यु हो गई है। मृतक की दो मासूम बच्चियों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ चुका है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Udham Singh Nagar News: Two people drowned in Udham Singh Nagar Pond
Image: Two people drowned in Udham Singh Nagar Pond

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के सितारगंज से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। सितारगंज में एक जीजा और साली की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई है। वे दोनों सिंघाड़े निकालने के लिए तालाब में गए थे। आशंका जताई जा रही है कि जिस नाव में वे तालाब के बीच में गए थे उस नाव के पलटने के कारण यह हादसा हुआ। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव किसी तरह तालाब से निकाले गए। हादसे के बाद से ही मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की उम्र 26 वर्ष बताई जा रही है जिसकी बीवी और दो मासूम बेटियां भी हैं। दोनों मासूमों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ चुका है। चलिए अब आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। दोनों मृतकों की पहचान 22 वर्षीय अंजली और 26 वर्षीय जगदीश के रूप में हुई है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: चलती बस के हुए ब्रेक फेल..ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मृतक अंजलि अपनी मां के साथ अपनी बड़ी बहन के घर सितारगंज के बाईपास कॉलोनी में कुछ दिन रहने आई थी। उसके 26 वर्षीय जीजाजी जगदीश का सिंघाड़े का काम था। बताया जा रहा है कि बीते रविवार की दोपहर को जगदीश नजदीक के तालाब में सिंघाड़े निकालने के लिए गया था और उसी के साथ में अंजली भी चली गई थी। काफी देर तक वे दोनों घर पर नहीं लौटे इसके बाद जगदीश के पिता प्रेमराज उनको बुलाने के लिए तालाब पर पहुंचे मगर दोनों वहां पर नहीं दिखे। जिस नाव में वे सवार थे वो नाव तालाब के अंदर ही थी। जगदीश की जैकेट भी तालाब के किनारे ही पड़ी हुई थी जिसके बाद उसके पिता को कुछ अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने वहां पर ग्रामीणों को बुलाया। गांव के गोताखोरों ने जब तालाब में दोनों की तलाशी शुरू की तो काफी घंटों की मशक्कत के बाद दोनों का शव तालाब से निकाला जा सका।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: अस्पताल में 22 दिन से भर्ती है 5 साल की जाह्नवी..ब्लड डोनेशन की अपील
वहीं सूचना मिलने पर कोतवाल सलाउद्दीन खान, चौकी प्रभारी हरविंदर कुमार समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि सिंघाड़े निकालने के दौरान संतुलन बिगड़ने से नाव पलट गई होगी और दोनों की डूबकर मृत्यु हो गई होगी। घटना के बाद से ही दोनों परिवारों के बीच में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि जगदीश की पत्नी और उसकी दो बेटियां भी हैं। दोनों मासूमों के ऊपर से पिता का साया हमेशा-हमेशा के लिए उठ चुका है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तहसीलदार ने घटना की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।