आज उत्तराखंड के 5 जिलों में भारी बर्फबारी से बढ़ेगी आफत..मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

आज उत्तराखंड में जमकर बर्फबारी और बरसात की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। जानिए मौसम का ताजा हाल-
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand weather news: Heavy snowfall likely in 5 districts of Uttarakhand 5 january
Image: Heavy snowfall likely in 5 districts of Uttarakhand 5 january

रुद्रप्रयाग: नई साल के दस्तक देने के साथ ही उत्तराखंड में बरसात और बर्फबारी का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। 1 जनवरी से लगातार मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है और यह थमने का नाम नहीं ले रहा। हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है और लगातार बरसात और बर्फबारी से तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। पहाड़ों पर पारा शून्य की तरफ लुढ़क रहा है वहीं मैदान में भी कोहरा मुसीबतों का सबब बना हुआ है। इसी बीच आज मौसम उत्तराखंड के निवासियों की कड़ी परीक्षा ले सकता है। आज उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश मुसीबतों का सबब बनेगी और मौसम का प्रकोप भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 5 जिलों में आज भारी बर्फबारी और बरसात की संभावना जताई है। बीती देर रात से उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज 5 जिलों में भारी हिमपात की चेतावनी जारी कर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि वे 5 जिले कौन से हैं जहां पर मौसम विभाग ने भारी बर्फबारी और बारिश के आसार जताए हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: मसूरी जा रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, पति-पत्नी की मौत..3 घायल
आज उत्तराखंड के चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में जमकर बर्फबारी और बारिश होगी। ऐसे में यहां के लोगों को सबसे अधिक सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि मौसम के कारण हालात बिगड़ सकते हैं। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने राज्य सरकार के लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी है और चेतावनी को देखते हुए शासन ने सभी जिला अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दे दिए हैं। आज उत्तराखंड के इन 5 जिलों में जमकर बर्फबारी होगी और इसी के साथ अन्य सभी जिलों के अंदर भी रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। अन्य जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावनाएं हैं। ऐसे में सभी लोगों को सतर्क रहने की बहुत जरूरत है। उत्तराखंड में बीते शनिवार से ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है।

यह भी पढ़ें - देहरादून से दिल्ली सिर्फ ढाई घंटे, 2023 में तैयार होगा एक्सप्रेस-वे..जानिए प्रोजक्ट की खास बातें
बीते सोमवार को केदारनाथ और बद्रीनाथ के आसपास की चोटियों में हल्की बर्फ गिरी। वहीं निचले इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे और सोमवार की देर रात से ही कई जगहों पर झमाझम बारिश शुरू हो गई।मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि आज उत्तराखंड के चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग उत्तरकाशी और बागेश्वर में भारी हिमपात हो सकता है। 1600 मीटर से ऊंचे इलाकों में विशेष सतर्कता की जरूरत है और 2500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर जमकर बर्फबारी होगी। इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी पड़ेगा। इन 5 जिलों के अलावा देहरादून, पौड़ी, उधम सिंह नगर और नैनीताल में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं प्रदेश में शीतलहर भी चल सकती है और कई शहरों में कोल्ड डे कंडीशन बनने की भी आसार हैं।