दसवीं के छात्र ने अपनी साथी छात्रा को उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। लड़के की इस हरकत से छात्रा इस कदर आहत हुई कि उसने जहर खा लिया।
-
Komal Negi
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Class 10th student consumed poison in Kashipur
उधमसिंह नगर: सोशल मीडिया लोगों को अपने करीबियों से मिलाने का बड़ा माध्यम बन गया है, लेकिन इसी सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध भी बढ़ रहे हैं। लड़कियां डरी हुई हैं, उनके इसी डर का फायदा उठाकर अपराधी अपने नापाक मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। उत्तराखंड के काशीपुर में भी यही हुआ। यहां दसवीं के छात्र ने अपनी साथी छात्रा को उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। लड़के की इस हरकत से छात्रा इस कदर आहत हुई कि उसने जहर खा लिया। छात्रा को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में छात्रा के ही एक सहपाठी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी लड़का भी नाबालिग है। घटना आईटीआई थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव में रहने वाला एक छात्र और छात्रा एक ही स्कूल में दसवीं में पढ़ते हैं। सोशल मीडिया का दौर है, पढ़ाई भी ऑनलाइन हो रही है, इसलिए दोनों आपस में सोशल मीडिया पर बातें करने लगे। दोनों के बीच अक्सर चैटिंग होती थी। कुछ दिन पहले छात्रा ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इस पर छात्र ने आपत्तिजनक कमेंट कर दिया। छात्रा इससे आहत हो गई। उसने लड़के की करतूत के बारे में पिता को बताया। पिता ने पुलिस से शिकायत की। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बहुओं ने निभाया बेटे का फर्ज..परंपराएं दरकिनार कर सास की अर्थी को दिया कंधा
बताया जा रहा है कि दो जनवरी को मामले पर गांव में पंचायत भी हुयी, जिसमें छात्रा को भी बुलाया गया। यहां दोनों पक्षों में इस बात पर समझौता हुआ कि छात्र आगे ऐसी हरकत नहीं करेगा। सबको लगा कि लड़का अब छात्रा को कभी तंग नहीं करेगा, लेकिन लड़का अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। वहीं रविवार देर रात छात्रा ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रा के पिता का कहना है कि समझौते के बाद भी आरोपी लड़का उनकी बेटी को मैसेज भेज रहा था। बेटी की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी। जिससे उनकी बेटी तनाव में आ गई। उसने जहर खा लिया। पिता का कहना है कि आरोपी लड़के ने ही उनकी बेटी को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया। बहरहाल पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ धारा 509 और 11/12 पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी छात्र हिरासत में है, मामले की जांच जारी है।